फिर मिज़ाज उस रिंद का क्यूँकर मिले

फिर मिज़ाज उस रिंद का क्यूँकर मिले

जिस को उस के हाथ से साग़र मिले

ये भी मिलना है कि बाद-अज़-सद-तलाश

हद्द-ए-वहम-ओ-फ़हम से बाहर मिले

कुछ न पूछो कैसी नफ़रत हम से है

हम हैं जब तक वो हमें क्यूँकर मिले

मेरी आँखें और उस की ख़ाक-ए-पा

तेरे कूचे का अगर रहबर मिले

वस्ल है सर-जोश-ए-सहबा-ए-फ़ना

फिर अगर कोई मिले क्यूँकर मिले

मिलने के पहले फ़ना होना ज़रूर

फिर फ़ना जो हो गया क्यूँकर मिले

'आसी'-ए-गिर्यां मिला महबूब से

गुल से शबनम जिस तरह रो कर मिले

(1168) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Phir Mizaj Us Rind Ka Kyunkar Mile In Hindi By Famous Poet Aasi Ghazipuri. Phir Mizaj Us Rind Ka Kyunkar Mile is written by Aasi Ghazipuri. Complete Poem Phir Mizaj Us Rind Ka Kyunkar Mile in Hindi by Aasi Ghazipuri. Download free Phir Mizaj Us Rind Ka Kyunkar Mile Poem for Youth in PDF. Phir Mizaj Us Rind Ka Kyunkar Mile is a Poem on Inspiration for young students. Share Phir Mizaj Us Rind Ka Kyunkar Mile with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.