पा-प्यादा चलता हूँ

पा-प्यादा चलता हूँ

बे-इरादा चलता हूँ

थक न जाऊँ इस लिए

मैं ज़ियादा चलता हूँ

चश्म-कोर बस्ती में

बे-लिबादा चलता हूँ

रस्ते हैरत करते हैं

इतना सादा चलता हूँ

हो न जाऊँ पूरा मैं

आधा आधा चलता हूँ

मुफ़्लिसी में कर के मैं

दिल कुशादा चलता हूँ

'अफ़ज़ल' आस के रस्ते पर

बे-मुरादा चलता हूँ

(1223) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Pa-pyaada Chalta Hun In Hindi By Famous Poet Afzal Hazarvi. Pa-pyaada Chalta Hun is written by Afzal Hazarvi. Complete Poem Pa-pyaada Chalta Hun in Hindi by Afzal Hazarvi. Download free Pa-pyaada Chalta Hun Poem for Youth in PDF. Pa-pyaada Chalta Hun is a Poem on Inspiration for young students. Share Pa-pyaada Chalta Hun with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.