मैं सोज़-ए-दरूँ अपना दिखा भी नहीं सकता

मैं सोज़-ए-दरूँ अपना दिखा भी नहीं सकता

क्या मुझ पे गुज़रती है बता भी नहीं सकता

रौशन है इसी से मिरा काशाना-ए-हस्ती

इस शम-ए-मोहब्बत को बुझा भी नहीं सकता

है बार-ए-समाअत उसे इज़हार-ए-तमन्ना

ये हाल-ए-ज़बूँ उस को सुना भी नहीं सकता

ज़िंदा है ज़मीर अपना अभी, सामने उस के

अपना सर-ए-तस्लीम झुका भी नहीं सकता

हद होती है इक नाज़ उठाने की किसी के

ये बार-ए-गराँ अब मैं उठा भी नहीं सकता

इस हाल में कब तक यूँही घुट घुट के जियूँगा

रूठा है वो ऐसे कि मना भी नहीं सकता

था ग़ैर जिसे अपना समझता था बही-ख़्वाह

अब महफ़िल-ए-याराँ वो सजा भी नहीं सकता

नाफ़िज़ है ज़बाँ-बंदी का दस्तूर अभी तक

क्या दिल पे गुज़रती है बता भी नहीं सकता

हर वक़्त तसव्वुर में है जो अज़्मत-ए-रफ़्ता

खोया हुआ एज़ाज़ वो पा भी नहीं सकता

ख़्वाबों में हसीं ताज-महल करता है तामीर

अपने लिए इक घर जो बना भी नहीं सकता

क्यूँ नींद उड़ाता है वो 'बर्क़ी' की अब उस से

वो वादा-ए-फ़र्दा जो निभा भी नहीं सकता

(1144) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Main Soz-e-darun Apna Dikha Bhi Nahin Sakta In Hindi By Famous Poet Ahmad Ali Barqi Azmi. Main Soz-e-darun Apna Dikha Bhi Nahin Sakta is written by Ahmad Ali Barqi Azmi. Complete Poem Main Soz-e-darun Apna Dikha Bhi Nahin Sakta in Hindi by Ahmad Ali Barqi Azmi. Download free Main Soz-e-darun Apna Dikha Bhi Nahin Sakta Poem for Youth in PDF. Main Soz-e-darun Apna Dikha Bhi Nahin Sakta is a Poem on Inspiration for young students. Share Main Soz-e-darun Apna Dikha Bhi Nahin Sakta with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.