शोले भड़काओ देखते क्या हो

शोले भड़काओ देखते क्या हो

जल उठे घाव देखते क्या हो

ग़र्क़-ए-ख़ूनाब होने वाली है

दर्द की नाव देखते क्या हो

दिल किसी याद ने छुआ होगा

आगे बढ़ जाओ देखते क्या हो

अंजुम-ए-चर्ख़ फ़िक्र-ए-आदम का

चल गया दाव देखते क्या हो

पिए बैठे हैं ज़हर-ए-दौराँ हम

जाम उठवाओ देखते क्या हो

हुस्न से लो नज़र की भीक 'अख़्तर'

हाथ फैलाओ देखते क्या हो

(704) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554