हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए

हक़ीर ख़ाक के ज़र्रे थे आसमान हुए

वो लोग जो दर-ए-जानाँ के पासबान हुए

शुदा-शुदा वही गुलशन के हुक्मरान हुए

जो ख़ार पी के गुलों का लहू जवान हुए

हम ऐसे अहल-ए-जुनूँ पर हँसे न क्यूँ दुनिया

कि सर कटा के समझते हैं कामरान हुए

ये कम नहीं कि बुझाई है प्यास काँटों की

बला से राह-ए-वफ़ा में लहूलुहान हुए

गुलों ने आबला-पाई की कोई दाद न दी

चमन में ख़ार ही छालों के मेज़बान हुए

किया जो भूल के दिल ने ख़याल-ए-तर्क-ए-वफ़ा

हम अपने आप से क्या क्या न बद-गुमान हुए

(1356) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554