उदास दिल है कि उन की नज़र नहीं होती

उदास दिल है कि उन की नज़र नहीं होती

बग़ैर शम्स के ताब-ए-क़मर नहीं होती

कुछ ऐसे लोग भी दुनिया में हम ने देखे हैं

समा भी जाते हैं दिल में ख़बर नहीं होती

उठो तो दस्त-ब-साग़र चलो तो शीशा-ब-दोश

ये मय-कदा है यहाँ यूँ गुज़र नहीं होती

कभी कभी मुझे उन का ख़याल आता है

कभी कभी मुझे अपनी ख़बर नहीं होती

शब-ए-हयात है साग़र में डूब जा 'इशरत'

ये ऐसी रात है जिस की सहर नहीं होती

(1102) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Udas Dil Hai Ki Unki Nazar Nahin Hoti In Hindi By Famous Poet Amrit Lal Ishrat. Udas Dil Hai Ki Unki Nazar Nahin Hoti is written by Amrit Lal Ishrat. Complete Poem Udas Dil Hai Ki Unki Nazar Nahin Hoti in Hindi by Amrit Lal Ishrat. Download free Udas Dil Hai Ki Unki Nazar Nahin Hoti Poem for Youth in PDF. Udas Dil Hai Ki Unki Nazar Nahin Hoti is a Poem on Inspiration for young students. Share Udas Dil Hai Ki Unki Nazar Nahin Hoti with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.