दिल-ए-बेताब को बहलाने चले आए हैं
दिल-ए-बेताब को बहलाने चले आए हैं
हम सर-ए-शाम ही मय-ख़ाने चले आए हैं
दिल ने मुश्किल से फ़रामोश किया था जिन को
लब पे फिर आज वो अफ़्साने चले आए हैं
बे-बुलाए तो यहाँ रिंद न आते साक़ी
याद फ़रमाया है सहबा ने चले आए हैं
राह-ए-मय-ख़ाना से ग़फ़लत में गुज़र ही जाते
देख कर रक़्स में पैमाने चले आए हैं
आज पीने का इरादा तो नहीं था लेकिन
बातों बातों ही में मय-ख़ाने चले आए हैं
(924) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554