उलझाओ का मज़ा भी तिरी बात ही में था

उलझाओ का मज़ा भी तिरी बात ही में था

तेरा जवाब तिरे सवालात ही में था

साया किसी मकीं का भी जिस पर न पड़ सका

वो घर भी शहर-ए-दिल के मज़ाफ़ात ही में था

इल्ज़ाम क्या है ये भी न जाना तमाम उम्र

मुल्ज़िम तमाम उम्र हवालात ही में था

यारों को इंहिराफ़ का जिस पर रहा ग़ुरूर

वो रास्ता भी दश्त-ए-रिवायात ही में था

अब तो फ़क़त बदन की मुरव्वत है दरमियाँ

था रब्त-ए-जान-ओ-दिल तो शुरूआ'त ही में था

मुझ को जो क़त्ल कर के मनाता रहा है जश्न

वो बद-निहाद शख़्स मिरी ज़ात ही में था

(963) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Uljhao Ka Maza Bhi Teri Baat Hi Mein Tha In Hindi By Famous Poet Aziz Qaisi. Uljhao Ka Maza Bhi Teri Baat Hi Mein Tha is written by Aziz Qaisi. Complete Poem Uljhao Ka Maza Bhi Teri Baat Hi Mein Tha in Hindi by Aziz Qaisi. Download free Uljhao Ka Maza Bhi Teri Baat Hi Mein Tha Poem for Youth in PDF. Uljhao Ka Maza Bhi Teri Baat Hi Mein Tha is a Poem on Inspiration for young students. Share Uljhao Ka Maza Bhi Teri Baat Hi Mein Tha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.