ये हम पर लुत्फ़ कैसा ये करम क्या

ये हम पर लुत्फ़ कैसा ये करम क्या

बदल डाले हैं अंदाज़-ए-सितम क्या

ज़माना हेच है अपनी नज़र में

ज़माने की ख़ुशी क्या और ग़म क्या

जब उस महफ़िल को हम कहते हैं अपना

फिर उस महफ़िल में फ़िक्र-ए-बेश-ओ-कम क्या

नज़र आती है दुनिया ख़ूब-सूरत

मिरे साग़र के आगे जाम-ओ-जम क्या

जबीं है बे-नियाज़-ए-कुफ़्र-ओ-ईमाँ

दर-ए-बुत-ख़ाना क्या सेहन-ए-हरम क्या

तिरी चश्म-ए-करम हो जिस की जानिब

उसे फिर इम्तियाज़-ए-बेश-ओ-कम क्या

मिरे माह-ए-मुनव्वर तेरे आगे

चराग़-ए-दैर क्या शम-ए-हरम क्या

निगाह-ए-नाज़ के दो शोबदे हैं

'अज़ीज़' अपना वजूद अपना अदम क्या

(1056) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ye Hum Par Lutf Kaisa Ye Karam Kya In Hindi By Famous Poet Aziz Warsi. Ye Hum Par Lutf Kaisa Ye Karam Kya is written by Aziz Warsi. Complete Poem Ye Hum Par Lutf Kaisa Ye Karam Kya in Hindi by Aziz Warsi. Download free Ye Hum Par Lutf Kaisa Ye Karam Kya Poem for Youth in PDF. Ye Hum Par Lutf Kaisa Ye Karam Kya is a Poem on Inspiration for young students. Share Ye Hum Par Lutf Kaisa Ye Karam Kya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.