इज्ज़-ए-अहल-ए-सितम की बात करो

इज्ज़-ए-अहल-ए-सितम की बात करो

इश्क़ के दम-क़दम की बात करो

बज़्म-ए-अहल-ए-तरब को शरमाओ

बज़्म-ए-असहाब-ए-ग़म की बात करो

बज़्म-ए-सर्वत के ख़ुश-नशीनों से

अज़मत-ए-चश्म-ए-नम की बात करो

है वही बात यूँ भी और यूँ भी

तुम सितम या करम की बात करो

ख़ैर हैं अहल-ए-दैर जैसे हैं

आप अहल-ए-हरम की बात करो

हिज्र की शब तो कट ही जाएगी

रोज़-ए-वस्ल-ए-सनम की बात करो

जान जाएँगे जानने वाले

'फ़ैज़' फ़रहाद ओ जम की बात करो

(2948) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ijz-e-ahl-e-sitam Ki Baat Karo In Hindi By Famous Poet Faiz Ahmad Faiz. Ijz-e-ahl-e-sitam Ki Baat Karo is written by Faiz Ahmad Faiz. Complete Poem Ijz-e-ahl-e-sitam Ki Baat Karo in Hindi by Faiz Ahmad Faiz. Download free Ijz-e-ahl-e-sitam Ki Baat Karo Poem for Youth in PDF. Ijz-e-ahl-e-sitam Ki Baat Karo is a Poem on Inspiration for young students. Share Ijz-e-ahl-e-sitam Ki Baat Karo with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.