उफ़ुक़ से आग उतर आई है मिरे घर भी

उफ़ुक़ से आग उतर आई है मिरे घर भी

शिकस्त होते हैं क्या शहर अपने अंदर भी

ये आब-ओ-ताब इसी मरहले पे ख़त्म नहीं

कोई चराग़ है इस आइने से बाहर भी

ख़मीर जिस ने उठाया है ख़ाक से मेरा

उसी ने ख़्वाब से खींचा है मेरा जौहर भी

मैं ढूँड लूँगा कोई रास्ता पलटने का

जो बंद होगा कभी मुझ पे आप का दर भी

किसी के अक्स-ए-मुनव्वर की छूट से है दंग

तो मेरे दम से है ये आईना मुकद्दर भी

ये सैल-ए-शब ही नहीं मेरे वास्ते जारी

रवाँ है मेरे लिए सुब्ह का समुंदर भी

दहकने वाले फ़क़त फूल ही न थे 'साजिद'

खिले हुए थे इन्ही क्यारियों में अख़गर भी

(1156) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ufuq Se Aag Utar Aai Hai Mere Ghar Bhi In Hindi By Famous Poet Ghulam Husain Sajid. Ufuq Se Aag Utar Aai Hai Mere Ghar Bhi is written by Ghulam Husain Sajid. Complete Poem Ufuq Se Aag Utar Aai Hai Mere Ghar Bhi in Hindi by Ghulam Husain Sajid. Download free Ufuq Se Aag Utar Aai Hai Mere Ghar Bhi Poem for Youth in PDF. Ufuq Se Aag Utar Aai Hai Mere Ghar Bhi is a Poem on Inspiration for young students. Share Ufuq Se Aag Utar Aai Hai Mere Ghar Bhi with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.