पाया जब से ज़ख़्म किसी को खोने का

पाया जब से ज़ख़्म किसी को खोने का

सीखा फ़न हम ने बे-आँसू रोने का

बड़ों ने उस को छीन लिया है बच्चों से

ख़बर नहीं अब क्या हो हाल खिलौने का

हम-सफ़रों से तर्क-ए-सफ़र को कहता हूँ

डर है राह में ऐसी बातें होने का

रो देना भी मजबूरी तो है लेकिन

लुत्फ़ अलग है दिल में आँसू बोने का

मीठे ख़्वाब भी हम देखें गर मौसम हो

लम्बी गहरी मीठी नींदें सोने का

मेरे लिए क्या मेरे दम-ए-आख़िर तक है

खेल ये सारा होने और न होने का

(869) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Paya Jab Se ZaKHm Kisi Ko Khone Ka In Hindi By Famous Poet Hasan Akbar Kamal. Paya Jab Se ZaKHm Kisi Ko Khone Ka is written by Hasan Akbar Kamal. Complete Poem Paya Jab Se ZaKHm Kisi Ko Khone Ka in Hindi by Hasan Akbar Kamal. Download free Paya Jab Se ZaKHm Kisi Ko Khone Ka Poem for Youth in PDF. Paya Jab Se ZaKHm Kisi Ko Khone Ka is a Poem on Inspiration for young students. Share Paya Jab Se ZaKHm Kisi Ko Khone Ka with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.