बरसों तिरी तलब में सफ़ीना रवाँ रहा

बरसों तिरी तलब में सफ़ीना रवाँ रहा

ऐ मेरे मेहरबान भँवर तू कहाँ रहा

उन से मिली नज़र तो पलट कर न आ सकी

वो रिश्ता-ए-निगाह भी कब दरमियाँ रहा

कब उम्र-ए-ख़िज़्र ख़ंदा-ए-गुल का जवाब है

याँ दो घड़ी में उम्र-ए-अबद का समाँ रहा

मैं भी तिरे बग़ैर न आराम पा सका

तू भी मिरी तलाश में बे-ख़ानमाँ रहा

मुझ को गिला है तब-ए-मुरव्वत-शिआर से

साग़र-ब-दस्त हो के भी तिश्ना वहाँ रहा

ऐ दौर-ए-चर्ख़ अब कोई तदबीर और कर

तेरी सितमगरी पे तो मैं शादमाँ रहा

मुझ को 'जलील' कौन कहेगा शिकस्ता-दिल

खाया था एक ज़ख़्म सो वो बे-निशाँ रहा

(855) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Barson Teri Talab Mein Safina Rawan Raha In Hindi By Famous Poet Hasan Akhtar Jaleel. Barson Teri Talab Mein Safina Rawan Raha is written by Hasan Akhtar Jaleel. Complete Poem Barson Teri Talab Mein Safina Rawan Raha in Hindi by Hasan Akhtar Jaleel. Download free Barson Teri Talab Mein Safina Rawan Raha Poem for Youth in PDF. Barson Teri Talab Mein Safina Rawan Raha is a Poem on Inspiration for young students. Share Barson Teri Talab Mein Safina Rawan Raha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.