सुन सुन के चुप हैं ताना-ए-अग़्यार क्या करें

सुन सुन के चुप हैं ताना-ए-अग़्यार क्या करें

मजबूर हैं वफ़ा के परस्तार क्या करें

रोएँ लहू न दीदा-ए-ख़ूँ-बार क्या करें

मजरूह जब हो इश्क़ का पिंदार क्या करें

इज़हार-ए-हक़ के वास्ते मंसूर अब कहाँ

बातिल-परस्त हौसला-ए-दार क्या करें

हो जाए शश-जिहत न कहीं ये धुआँ धुआँ

जोश-ए-जुनूँ में आह-ए-शरर-बार क्या करें

साक़ी ये तिश्नगी सर-ए-मय-ख़ाना ता-ब-कै

जाम-ओ-सुबू न तोड़ें तो मय-ख़्वार क्या करें

जब आस्तीन-ए-शैख़-ए-हरम ग़र्क़-ए-बादा हो

लोग एहतिराम-ए-जुब्बा-ओ-दस्तार क्या करें

हम 'फ़ख़्र' सरकशों के न आगे कभी झुके

रखते हैं इक तबीअ'त-ए-ख़ुद्दार क्या करें

(956) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Sun Sun Ke Chup Hain Tana-e-aghyar Kya Karen In Hindi By Famous Poet Iftikhar Ahmad Fakhr. Sun Sun Ke Chup Hain Tana-e-aghyar Kya Karen is written by Iftikhar Ahmad Fakhr. Complete Poem Sun Sun Ke Chup Hain Tana-e-aghyar Kya Karen in Hindi by Iftikhar Ahmad Fakhr. Download free Sun Sun Ke Chup Hain Tana-e-aghyar Kya Karen Poem for Youth in PDF. Sun Sun Ke Chup Hain Tana-e-aghyar Kya Karen is a Poem on Inspiration for young students. Share Sun Sun Ke Chup Hain Tana-e-aghyar Kya Karen with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.