नादाँ कहाँ तरब का सर-अंजाम और इश्क़

नादाँ कहाँ तरब का सर-अंजाम और इश्क़

कुछ भी तुझे शुऊर है आराम और इश्क़

लेने न देवेंगे मुझे टुक चैन जीते जी

दुश्मन ये दोनो गर्दिश-ए-अय्याम और इश्क़

याँ ग़श हैं शौक़-ए-तौफ़ हैं यारान-ए-काबा को

ऐ नामा-बर तू कहियो ये पैग़ाम और इश्क़

क्या नाम ले के उस का पुकारा करूँ कि याँ

रखता है हर ज़बान में इक नाम और इश्क़

पूछा किसी ने क़ैस से तू है मोहम्मदी

बोला वो भर के आह कि इस्लाम और इश्क़

अस्बाब-ए-काएनात से बस हो के बे-नवा

'इंशा' ने इंतिख़ाब किया जाम और इश्क़

(809) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Nadan Kahan Tarab Ka Sar-anjam Aur Ishq In Hindi By Famous Poet Insha Allah Khan 'Insha'. Nadan Kahan Tarab Ka Sar-anjam Aur Ishq is written by Insha Allah Khan 'Insha'. Complete Poem Nadan Kahan Tarab Ka Sar-anjam Aur Ishq in Hindi by Insha Allah Khan 'Insha'. Download free Nadan Kahan Tarab Ka Sar-anjam Aur Ishq Poem for Youth in PDF. Nadan Kahan Tarab Ka Sar-anjam Aur Ishq is a Poem on Inspiration for young students. Share Nadan Kahan Tarab Ka Sar-anjam Aur Ishq with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.