हुस्न-ए-फ़ितरत की आबरू मुझ से
हुस्न-ए-फ़ितरत की आबरू मुझ से
आब ओ गिल में है रंग-ओ-बू मुझ से
मेरे दम से बिना-ए-मय-ख़ाना
हस्ती-ए-शीशा-ओ-सुबू मुझ से
मुझ से आतिश-कदों में सोज़ ओ गुदाज़
ख़ानक़ाहों में हाए ओ हू मुझ से
शबनम-ए-ना-तावाँ सही लेकिन
इस गुलिस्ताँ में है नुमू मुझ से
इक तिगापूए दाइमी है हयात
कह रही है ये आबजू मुझ से
ताक़त-ए-जुम्बिश-ए-नज़र भी नहीं
अब हो क्या शरह-ए-आरज़ू मुझ से
(1233) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
इक़बाल सुहैल