आप से है मुक़ाबला दर-पेश

आप से है मुक़ाबला दर-पेश

है अजब दिल को मरहला दर-पेश

कितनी अय्यार है तिरी दुनिया

है इसी से मोआमला दर-पेश

हल तुम्हारे बग़ैर कैसे हो

ज़िंदगी का है मसअला दर-पेश

इश्क़ वाले हैं मुब्तला-ए-ग़म

हुस्न वालों का है भला दर-पेश

रू-ब-रू है वो ख़ूब-रू 'जामी'

है क़यामत का मरहला दर-पेश

(439) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554