दोस्तो के काम आना जुर्म है

दोस्तो के काम आना जुर्म है

ख़ुद को दरिया-दिल बनाना जुर्म है

अश्क-रेज़ी की इजाज़त है मगर

एहतिजाजन मुस्कुराना जुर्म है

मुन्हरिफ़ तारीकियों के साज़ पर

कोई रौशन गीत गाना जुर्म है

जब नुमाइश की चमक हो ना-गुज़ीर

अपनी रौनक़ भूल जाना जुर्म है

सर झुकाना अच्छी आदत है मगर

तंग आ कर सर उठाना जुर्म है

पत्थरों के बाग़ में साजिद-'असर'

काँच के पौदे लगाना जुर्म है

(529) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554