देने वाले तुझे देना है तो इतना दे दे

देने वाले तुझे देना है तो इतना दे दे

आइना उस को दिया है मुझे चेहरा दे दे

रास्ते बंद नज़र आते हैं चारों-जानिब

मेरे मौला मुझे उम्मीद का तेशा दे दे

पूछती हैं मिरी आँखें कि तू कब आएगा

जाते जाते मुझे इतना तो दिलासा दे दे

इस तरह दिल से निकाला मुझे तू ने जैसे

अपने ही घर पे किसी ग़ैर को क़ब्ज़ा दे दे

मैं भी प्यासा हूँ तिरे दर पे खड़ा हूँ कब से

तू समुंदर है मुझे एक ही क़तरा दे दे

मेरे लहजे ने मिरे क़द को किया इतना बुलंद

अब तो हर दोस्त की ख़्वाहिश है कि धक्का दे दे

(2321) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dene Wale Tujhe Dena Hai To Itna De De In Hindi By Famous Poet Sanjay Mishra Shauq. Dene Wale Tujhe Dena Hai To Itna De De is written by Sanjay Mishra Shauq. Complete Poem Dene Wale Tujhe Dena Hai To Itna De De in Hindi by Sanjay Mishra Shauq. Download free Dene Wale Tujhe Dena Hai To Itna De De Poem for Youth in PDF. Dene Wale Tujhe Dena Hai To Itna De De is a Poem on Inspiration for young students. Share Dene Wale Tujhe Dena Hai To Itna De De with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.