सब का चेहरा पस-ए-दीवार-ए-अना रहता है
सब का चेहरा पस-ए-दीवार-ए-अना रहता है
आईने से यहाँ हर शख़्स ख़फ़ा रहता है
फिर भी हम लोग वहाँ जीते हैं जीने की तरह
मौसम-ए-क़हर जहाँ ठहरा हुआ रहता है
उस के आने की अब उम्मीद नहीं है रौशन
फिर भी दरवाज़ा-ए-दिल है कि खुला रहता है
रंग-ए-ताबीर चमकता ही नहीं आँखों में
रात भर ख़्वाब का बाज़ार सजा रहता है
बस उसी अक्स से ख़ाइफ़ है हर इक शख़्स यहाँ
आईना-ख़ाने में जो चेहरा-नुमा रहता है
ख़ाना-ए-दिल पे हुकूमत है उसी की 'अख़्तर'
ये अलग बात कि वो मुझ से ख़फ़ा रहता है
(620) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
सुल्तान अख़्तर