जिस जगह भी मिला घना साया

जिस जगह भी मिला घना साया

हम ने कुछ देर को सुकूँ पाया

हम नवेद-ए-सहर में ग़लताँ थे

ज़ुल्मत-ए-शब ने आ के चौंकाया

हम मुक़द्दर हैं धूप का यारो

हम पे हँसता है किस लिए साया

हो चले थे दयार-ए-ग़ैर के हम

तेरी यादों ने दाम फैलाया

हम घनी छाँव से निकल भागे

जब भी सूरज उरूज पर आया

(658) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554