ख़ुश-फ़हमियों को ग़ौर का यारा नहीं रहा

ख़ुश-फ़हमियों को ग़ौर का यारा नहीं रहा

तूफ़ाँ की ज़द से दूर किनारा नहीं रहा

बढ़ बढ़ के ढूँढते हैं पनाहें नई नई

फ़ित्नों को तीरगी का सहारा नहीं रहा

बीता बयाँ बहा-ए-तमन्ना बढ़ा गईं

नक़्द-ए-सुकूँ गँवा के ख़सारा नहीं रहा

बाक़ी था जिस के दम से भरम एहतियाज का

हिम्मत को वो करम भी गवारा नहीं रहा

नाज़ाँ है अपनी फ़त्ह पे इस तरह मौत आज

जैसे कोई हयात का मारा नहीं रहा

ख़ुर्शीद इंक़लाब का आईना हो तो हो

मिज़्गाँ से गिर के अश्क सितारा नहीं रहा

'याक़ूब' लम्हे लम्हे से ज़ाहिर है बे-रुख़ी

साहिल-नवाज़ वक़्त का धारा नहीं रहा

(1087) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

KHush-fahmiyon Ko Ghaur Ka Yara Nahin Raha In Hindi By Famous Poet Yaqoob Usmani. KHush-fahmiyon Ko Ghaur Ka Yara Nahin Raha is written by Yaqoob Usmani. Complete Poem KHush-fahmiyon Ko Ghaur Ka Yara Nahin Raha in Hindi by Yaqoob Usmani. Download free KHush-fahmiyon Ko Ghaur Ka Yara Nahin Raha Poem for Youth in PDF. KHush-fahmiyon Ko Ghaur Ka Yara Nahin Raha is a Poem on Inspiration for young students. Share KHush-fahmiyon Ko Ghaur Ka Yara Nahin Raha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.