अल-अमाँ कि सूरज है मेरी जान के पीछे

अल-अमाँ कि सूरज है मेरी जान के पीछे

और साँप बैठा है साएबान के पीछे

ख़ुश-गवार मौसम पर कामयाबियाँ मब्नी

मन-चला समुंदर है बादबान के पीछे

हम से रह-नवरदों को दश्त रास क्या आता

आख़िरश पलटना था ख़ाक छान के पीछे

चीख़ अल-मदद शायद दस्त-ए-ग़ैब आ जाए

नाविलों के लश्कर हैं दास्तान के पीछे

तीर खा के पहलू में मैं अधर तड़पता था

और मेरी परछाईं थी कमान के पीछे

मुज़्महिल न हो जाए क़ुव्वतों की ताबानी

कोई छुप के बैठा है आसमान के पीछे

नाक़िद-ओ-हलाकू में रब्त-ए-ख़ास है 'यावर'

कुछ क़लम-नुमा ख़ंजर हैं ज़बान के पीछे

(916) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Al-aman Ki Suraj Hai Meri Jaan Ke Pichhe In Hindi By Famous Poet Yaqoob Yawar. Al-aman Ki Suraj Hai Meri Jaan Ke Pichhe is written by Yaqoob Yawar. Complete Poem Al-aman Ki Suraj Hai Meri Jaan Ke Pichhe in Hindi by Yaqoob Yawar. Download free Al-aman Ki Suraj Hai Meri Jaan Ke Pichhe Poem for Youth in PDF. Al-aman Ki Suraj Hai Meri Jaan Ke Pichhe is a Poem on Inspiration for young students. Share Al-aman Ki Suraj Hai Meri Jaan Ke Pichhe with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.