मिला है तपता सहरा देखने को

मिला है तपता सहरा देखने को

चले थे घर से दरिया देखने को

चलो अपना ही मंज़र आप देखें

कहाँ जाएँ तमाशा देखने को

सर-ए-मक़्तल किसे लाया गया है

चली आती है दुनिया देखने को

फ़सुर्दा फूल उड़ते ज़र्द पत्ते

चमन में रह गया क्या देखने को

मिली है मुख़्तसर सी फ़ुर्सत-ए-दीद

तमाशा-गाह-ए-दुनिया देखने को

चराग़-ए-रहगुज़र जुगनू सितारा

किरन कोई तो रस्ता देखने को

फिरे हैं अंजुमन-दर-अंजुमन हम

उसे जल्वा-ब-जल्वा देखने को

(930) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Mila Hai Tapta Sahra Dekhne Ko In Hindi By Famous Poet Yazdani Jalandhari. Mila Hai Tapta Sahra Dekhne Ko is written by Yazdani Jalandhari. Complete Poem Mila Hai Tapta Sahra Dekhne Ko in Hindi by Yazdani Jalandhari. Download free Mila Hai Tapta Sahra Dekhne Ko Poem for Youth in PDF. Mila Hai Tapta Sahra Dekhne Ko is a Poem on Inspiration for young students. Share Mila Hai Tapta Sahra Dekhne Ko with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.