जाने कितनी देर चलेगी साथ मिरे चमकीली धूप

जाने कितनी देर चलेगी साथ मिरे चमकीली धूप

आने वाला मौसम लाए शायद गीली गीली धूप

क़र्या क़र्या काँप रहा है सर्द हवा के झोंकों से

कितने आँगन गरमाएगी तन्हा एक अकेली धूप

चंचल शोख़-अदा किरनें तो दूर दिशा तक जा पहुँचीं

बैठी ख़ुद को कोस रही है आँगन की शर्मीली धूप

अज़्मत की मुस्तहकम चोटी शायद उस को रास न आई

हर चौखट को छूने निकली शोहरत की रंगीली धूप

हम ने अपनी हिर्स-ओ-हवस को बख़्शी इतनी ताबानी

अब की सदी में शायद फैले बस्ती में ज़हरीली धूप

(865) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Jaane Kitni Der Chalegi Sath Mere Chamkili Dhup In Hindi By Famous Poet Yusuf Taqi. Jaane Kitni Der Chalegi Sath Mere Chamkili Dhup is written by Yusuf Taqi. Complete Poem Jaane Kitni Der Chalegi Sath Mere Chamkili Dhup in Hindi by Yusuf Taqi. Download free Jaane Kitni Der Chalegi Sath Mere Chamkili Dhup Poem for Youth in PDF. Jaane Kitni Der Chalegi Sath Mere Chamkili Dhup is a Poem on Inspiration for young students. Share Jaane Kitni Der Chalegi Sath Mere Chamkili Dhup with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.