उसी यक़ीन उसी दस्त-ओ-पा की हाजत है

उसी यक़ीन उसी दस्त-ओ-पा की हाजत है

इमाम-ए-वक़्त को फिर कर्बला की हाजत है

कहीं न तुझ को तिरा शौक़ बे-लिबास करे

तिरे जुनूँ को जो मेरी क़बा की हाजत है

कहाँ से आए अबाबील अबरहा के लिए

तिरे बशर को तो माल-ओ-ग़िना की हाजत है

अजीब तर्ज़-ए-तकल्लुम है अहल-ए-मंसब का

बहुत दिनों से किसी ख़ुश-अदा की हाजत है

तमाम हर्ब-ओ-जदल आज़मा के हार गए

उठाओ दस्त-ए-दुआ अब दुआ की हाजत है

(879) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Usi Yaqin Usi Dast-o-pa Ki Hajat Hai In Hindi By Famous Poet Yusuf Taqi. Usi Yaqin Usi Dast-o-pa Ki Hajat Hai is written by Yusuf Taqi. Complete Poem Usi Yaqin Usi Dast-o-pa Ki Hajat Hai in Hindi by Yusuf Taqi. Download free Usi Yaqin Usi Dast-o-pa Ki Hajat Hai Poem for Youth in PDF. Usi Yaqin Usi Dast-o-pa Ki Hajat Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Usi Yaqin Usi Dast-o-pa Ki Hajat Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.