इरादा हो अटल तो मोजज़ा ऐसा भी होता है

इरादा हो अटल तो मोजज़ा ऐसा भी होता है

दिए को ज़िंदा रखती है हवा ऐसा भी होता है

सुनाई दे न ख़ुद अपनी सदा ऐसा भी होता है

मियाँ तंहाई का इक सानेहा ऐसा भी होता है

छिड़े हैं तार दिल के ख़ाना-बर्बादी के नग़्मे हैं

हमारे घर में साहिब रत-जगा ऐसा भी होता है

बहुत हस्सास होने से भी शक को राह मिलती है

कहीं अच्छा तो लगता है बुरा ऐसा भी होता है

किसी मासूम बच्चे के तबस्सुम में उतर जाओ

तो शायद ये समझ पाओ ख़ुदा ऐसा भी होता है

ज़बाँ पर आ गए छाले मगर ये तो खुला हम पर

बहुत मीठे फलों का ज़ाइक़ा ऐसा भी होता है

(1612) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Irada Ho ATal To Moajaza Aisa Bhi Hota Hai In Hindi By Famous Poet Zafar Gorakhpuri. Irada Ho ATal To Moajaza Aisa Bhi Hota Hai is written by Zafar Gorakhpuri. Complete Poem Irada Ho ATal To Moajaza Aisa Bhi Hota Hai in Hindi by Zafar Gorakhpuri. Download free Irada Ho ATal To Moajaza Aisa Bhi Hota Hai Poem for Youth in PDF. Irada Ho ATal To Moajaza Aisa Bhi Hota Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Irada Ho ATal To Moajaza Aisa Bhi Hota Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.