दिल का ये दश्त अरसा-ए-महशर लगा मुझे

दिल का ये दश्त अरसा-ए-महशर लगा मुझे

मैं क्या बला हूँ रात बड़ा डर लगा मुझे

आगे भी इश्क़ में हुईं रुस्वाइयाँ मगर

अब के वफ़ा का ज़ख़्म जबीं पर लगा मुझे

ऐ दिल वो मेहरबाँ है यूँही बद-गुमाँ न हो

मारा था उस ने ग़ैर को पत्थर लगा मुझे

हर सू तिरे वजूद की ख़ुशबू थी ख़ेमा-ज़न

वो दिन कि अपना घर भी तिरा घर लगा मुझे

हँस कर न टाल जा कि ये उम्मीद की किरन

वो तीर है कि सीने के अंदर लगा मुझे

तारीकी-ए-हयात का अंदाज़ा कर कि आज

दाग़-ए-शिकस्त महर-ए-मुनव्वर लगा मुझे

साँचे तो थे ग़ज़ल के सिवा भी मगर 'ज़फ़र'

क्या जाने क्यूँ ये ज़र्फ़ हसीन-तर लगा मुझे

(1851) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Dil Ka Ye Dasht Arsa-e-mahshar Laga Mujhe In Hindi By Famous Poet Zafar Iqbal. Dil Ka Ye Dasht Arsa-e-mahshar Laga Mujhe is written by Zafar Iqbal. Complete Poem Dil Ka Ye Dasht Arsa-e-mahshar Laga Mujhe in Hindi by Zafar Iqbal. Download free Dil Ka Ye Dasht Arsa-e-mahshar Laga Mujhe Poem for Youth in PDF. Dil Ka Ye Dasht Arsa-e-mahshar Laga Mujhe is a Poem on Inspiration for young students. Share Dil Ka Ye Dasht Arsa-e-mahshar Laga Mujhe with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.