इक शख़्स रात बंद-ए-क़बा खोलता रहा

इक शख़्स रात बंद-ए-क़बा खोलता रहा

शब की सियाहियों में शफ़क़ घोलता रहा

तन्हाइयों में आती रही जब भी उस की याद

साया सा इक क़रीब मिरे डोलता रहा

हुस्न-ए-बहार ख़ूब मगर दीदा-ए-बहार

मोती चमन की ख़ाक पे क्यूँ रोलता रहा

उस ने सुकूत को भी तकल्लुम समझ लिया

कुछ इस अदा-ए-ख़ास से दिल बोलता रहा

हिज्राँ की रात मश्ग़ला-ए-दिल से पूछिए

उस ज़ुल्फ़-ए-ख़म-ब-ख़म की गिरह खोलता रहा

हम कुश्तगान-ए-ख़्वाब गिराँ-गोश ही रहे

सूरज सरों पे वक़्त-ए-सहर बोलता रहा

इस राह-ए-जज़्ब से भी गुज़रना पड़ा 'ज़हीर'

जिस राह में ख़िरद का क़दम डोलता रहा

(998) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Ek ShaKHs Raat Band-e-qaba Kholta Raha In Hindi By Famous Poet Zaheer Kashmiri. Ek ShaKHs Raat Band-e-qaba Kholta Raha is written by Zaheer Kashmiri. Complete Poem Ek ShaKHs Raat Band-e-qaba Kholta Raha in Hindi by Zaheer Kashmiri. Download free Ek ShaKHs Raat Band-e-qaba Kholta Raha Poem for Youth in PDF. Ek ShaKHs Raat Band-e-qaba Kholta Raha is a Poem on Inspiration for young students. Share Ek ShaKHs Raat Band-e-qaba Kholta Raha with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.