बिसात-ए-शौक़ के मंज़र बदलते रहते हैं

बिसात-ए-शौक़ के मंज़र बदलते रहते हैं

हवा के रंग बराबर बदलते रहते हैं

बुतान-ए-रंग भी कुछ कम नहीं हयूलों से

क़दम क़दम पे ये पैकर बदलते रहते हैं

छुपाए छुपती नहीं उन से कोहनगी दिल की

नए लिबास वो हर-दम बदलते रहते हैं

रही नहीं कभी यक-रंग आसमाँ की जबीं

हुरूफ़-ए-लौह-ए-मुक़द्दर बदलते रहते हैं

क़याम करता नहीं दिल में चार दिन कोई

मकीन ख़ाना-ए-बे-दर बदलते रहते हैं

बहुत नया था जो कल अब वही पुराना है

मज़ार-ए-दहर के पत्थर बदलते रहते हैं

(1121) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Bisat-e-shauq Ke Manzar Badalte Rahte Hain In Hindi By Famous Poet Zahid Farani. Bisat-e-shauq Ke Manzar Badalte Rahte Hain is written by Zahid Farani. Complete Poem Bisat-e-shauq Ke Manzar Badalte Rahte Hain in Hindi by Zahid Farani. Download free Bisat-e-shauq Ke Manzar Badalte Rahte Hain Poem for Youth in PDF. Bisat-e-shauq Ke Manzar Badalte Rahte Hain is a Poem on Inspiration for young students. Share Bisat-e-shauq Ke Manzar Badalte Rahte Hain with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.