वही लड़की वही लड़का पुराना

वही लड़की वही लड़का पुराना

कहीं होता है ये क़िस्सा पुराना

अकेले-पन में अब इक ताज़गी है

हुआ जाता है हर रिश्ता पुराना

जहान-ए-अक़्ल का इंसान जाहिल

नया जुग़राफ़िया नक़्शा पुराना

जहाँ देखो वही फ़र्सूदा मंज़र

जिधर निकलो वही रस्ता पुराना

नया शाइ'र भी उलझा है ज़बाँ में

ये उस्तादों से भी निकला पुराना

न उक्ताओ जो बे-पर की उड़ाए

कि 'ज़ाहिद' यार है अपना पुराना

(897) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Wahi LaDki Wahi LaDka Purana In Hindi By Famous Poet Zahid Farani. Wahi LaDki Wahi LaDka Purana is written by Zahid Farani. Complete Poem Wahi LaDki Wahi LaDka Purana in Hindi by Zahid Farani. Download free Wahi LaDki Wahi LaDka Purana Poem for Youth in PDF. Wahi LaDki Wahi LaDka Purana is a Poem on Inspiration for young students. Share Wahi LaDki Wahi LaDka Purana with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.