रात याद-ए-निगह-ए-यार ने सोने न दिया

रात याद-ए-निगह-ए-यार ने सोने न दिया

शादी-ए-वादा-ए-दिलदार ने सोने न दिया

हो गई सुब्ह दर-ए-ख़ाना पे बैठे बैठे

फ़ितना-ए-चशम-ए-फुसूँ-कार ने सोने न दिया

शब वो बे-कल रहे काकुल में फँसा कर उस को

शोर-ओ-फ़रियाद-ए-दिल-ए-ज़ार ने सोने न दिया

था शब-ए-हिज्र में इक ख़ून का दरिया जारी

एक पल दीदा-ए-ख़ूँ-बार ने सोने न दिया

रात भर ख़ून-ए-जिगर हम ने किया है 'आरिफ़'

फ़िक्र-ए-रंगीनी-ए-अशआर ने सोने न दिया

इस तन-ए-ज़ार पे एक बार-ए-गिराँ है ये भी

यार के साया-ए-दीवार ने सोने न दिया

अब तो कर देवें रिहा वो मुझे शायद कि उन्हें

मेरी ज़ंजीर की झंकार ने सोने न दिया

(1129) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Raat Yaad-e-nigah-e-yar Ne Sone Na Diya In Hindi By Famous Poet Zain-ul-Abideen Khan Arif. Raat Yaad-e-nigah-e-yar Ne Sone Na Diya is written by Zain-ul-Abideen Khan Arif. Complete Poem Raat Yaad-e-nigah-e-yar Ne Sone Na Diya in Hindi by Zain-ul-Abideen Khan Arif. Download free Raat Yaad-e-nigah-e-yar Ne Sone Na Diya Poem for Youth in PDF. Raat Yaad-e-nigah-e-yar Ne Sone Na Diya is a Poem on Inspiration for young students. Share Raat Yaad-e-nigah-e-yar Ne Sone Na Diya with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.