मुराद-ए-शिकवा नहीं लुत्फ़-ए-गुफ़्तुगू के सिवा
मुराद-ए-शिकवा नहीं लुत्फ़-ए-गुफ़्तुगू के सिवा
बचा है पैरहन जाँ में क्या रफ़ू के सिवा
हवा चली थी हर इक सम्त उस को पाने की
न कुछ भी हाथ लगा गर्द-ए-जुस्तुजू के सिवा
किसी की याद मुझे बार बार क्यूँ आई
उस एक फूल में क्या शय थी रंग-ओ-बू के सिवा
उभरता रहता है इस ख़ाक-ए-दिल पे नक़्श कोई
अब इस नवाह में कुछ भी नहीं नुमू के सिवा
अधूरी छोड़ के तस्वीर मर गया वो 'ज़ेब'
कोई भी रंग मयस्सर न था लहू के सिवा
(1098) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
ज़ेब ग़ौरी