जुनूँ पे अक़्ल का साया है देखिए क्या हो

जुनूँ पे अक़्ल का साया है देखिए क्या हो

हवस ने इश्क़ को घेरा है देखिए क्या हो

गई बहार मगर आज भी बहार की याद

दिल-ए-हज़ीं का सहारा है देखिए क्या हो

ख़मोश शम-ए-मोहब्बत है फिर भी हुस्न की ज़ौ

गुलों से ता-ब-सुरय्या है देखिए क्या हो

शब-ए-फ़िराक़ की बढ़ती हुई सियाही में

ख़ुदा को मैं ने पुकारा है देखिए क्या हो

वही जफ़ाओं का आलम वही है मश्क़-ए-सितम

वही वफ़ा का तक़ाज़ा है देखिए क्या हो

ग़म-ए-बुताँ में कटी उम्र और अब दिल को

शिकायत-ए-ग़म-ए-दुनिया है देखिए क्या हो

हज़ार बार ही देखा है सोचने का मआल

हज़ार बार ही सोचा है देखिए क्या हो

मिरा शबाब तिरा हुस्न और साया-ए-अब्र

शराब-ओ-शेर मुहय्या है देखिए क्या हो

'ज़िया' जो पी के न बहका वो रिंद-ए-मस्ती-कोश

पिए बग़ैर बहकता है देखिए क्या हो

(1149) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Junun Pe Aql Ka Saya Hai Dekhiye Kya Ho In Hindi By Famous Poet Zia Fatehabadi. Junun Pe Aql Ka Saya Hai Dekhiye Kya Ho is written by Zia Fatehabadi. Complete Poem Junun Pe Aql Ka Saya Hai Dekhiye Kya Ho in Hindi by Zia Fatehabadi. Download free Junun Pe Aql Ka Saya Hai Dekhiye Kya Ho Poem for Youth in PDF. Junun Pe Aql Ka Saya Hai Dekhiye Kya Ho is a Poem on Inspiration for young students. Share Junun Pe Aql Ka Saya Hai Dekhiye Kya Ho with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.