मिरे जुनूँ में मिरी वफ़ा में ख़ुलूस की जब कमी मिलेगी

मिरे जुनूँ में मिरी वफ़ा में ख़ुलूस की जब कमी मिलेगी

चमन गिरफ़्त-ए-ख़िज़ाँ में होगा बहार उजड़ी हुई मिलेगी

जवाँ है हिम्मत है अज़्म-ए-मोहकम नज़र उठाएँ तो अहल-ए-दानिश

अलम के तारीक उफ़ुक़ पे रौशन शुआ-ए-उम्मीद भी मिलेगी

तसव्वुर उस माह-रू का होगा कभी तो दिल में ज़िया-ब-दामन

कभी तो ज़ुल्मत-कदे में हम को खुली हुई चाँदनी मिलेगी

मिरा पता पूछ कर न तोड़ो सुकूत मेरा जुमूद मेरा

बुलंद महलों में रहने वालो कहाँ मिरी झोंपड़ी मिलेगी

ये कोर-चश्मी का है तमाशा कि ज़ुल्मतों की तहें जमी हैं

नज़र से पर्दा हटा के देखें यहाँ वहाँ रौशनी मिलेगी

रिवायती पैकर-ए-ग़ज़ल में भरा है रंग-ए-जदीद मैं ने

'ज़िया' मिरे शे'र में मुहय्या कोई नई बात ही मिलेगी

(1152) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Mere Junun Mein Meri Wafa Mein KHulus Ki Jab Kami Milegi In Hindi By Famous Poet Zia Fatehabadi. Mere Junun Mein Meri Wafa Mein KHulus Ki Jab Kami Milegi is written by Zia Fatehabadi. Complete Poem Mere Junun Mein Meri Wafa Mein KHulus Ki Jab Kami Milegi in Hindi by Zia Fatehabadi. Download free Mere Junun Mein Meri Wafa Mein KHulus Ki Jab Kami Milegi Poem for Youth in PDF. Mere Junun Mein Meri Wafa Mein KHulus Ki Jab Kami Milegi is a Poem on Inspiration for young students. Share Mere Junun Mein Meri Wafa Mein KHulus Ki Jab Kami Milegi with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.