जाँ का दुश्मन है मगर जान से प्यारा भी है

जाँ का दुश्मन है मगर जान से प्यारा भी है

ऐसा इस अहद में इक शख़्स हमारा भी है

जागती आँखों ने देखे हैं तिरे ख़्वाब ऐ जाँ

और नींदों में तिरा नाम पुकारा भी है

वो बुरा वक़्त कि जब साथ न हो साया भी

हम ने हँस हँस के कई बार गुज़ारा भी है

जिस ने मंजधार में छोड़ा उसे मालूम नहीं

डूबने वाले को तिनके का सहारा भी है

मत लुटा देना ज़माने पे ही सारी ख़ैरात

मुंतज़िर हाथ में कश्कोल हमारा भी है

नाम सुन कर मिरा उस लब पे तबस्सुम है 'ज़िया'

और पलकों पे उतर आया सितारा भी है

(1331) Peoples Rate This

Your Thoughts and Comments

Jaan Ka Dushman Hai Magar Jaan Se Pyara Bhi Hai In Hindi By Famous Poet Zia Zameer. Jaan Ka Dushman Hai Magar Jaan Se Pyara Bhi Hai is written by Zia Zameer. Complete Poem Jaan Ka Dushman Hai Magar Jaan Se Pyara Bhi Hai in Hindi by Zia Zameer. Download free Jaan Ka Dushman Hai Magar Jaan Se Pyara Bhi Hai Poem for Youth in PDF. Jaan Ka Dushman Hai Magar Jaan Se Pyara Bhi Hai is a Poem on Inspiration for young students. Share Jaan Ka Dushman Hai Magar Jaan Se Pyara Bhi Hai with your friends on Twitter, Whatsapp and Facebook.