जो चाहते हो सो कहते हो चुप रहने की लज़्ज़त क्या जानो
जो चाहते हो सो कहते हो चुप रहने की लज़्ज़त क्या जानो
ये राज़-ए-मोहब्बत है प्यारे तुम राज़-ए-मोहब्बत क्या जानो
अल्फ़ाज़ कहाँ से लाऊँ छाले की टपक को समझाऊँ
इज़हार-ए-मोहब्बत करते हो एहसास-ए-मोहब्बत क्या जानो
क्या हुस्न की भीक भी होती है जब चुटकी चुटकी जुड़ती है
हम अहल-ए-ग़रज़ जानें इस को तुम साहब-ए-दौलत क्या जानो
है फ़र्क़ बड़ा ऐ जान-ए-'रज़ा' दिल देने में दिल लेने में
उल्फ़त का तअल्लुक़ जान के भी रिश्ते की नज़ाकत क्या जानो
(3172) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554