कँवल जो वो कनार-ए-आबजू न हो
कँवल जो वो कनार-ए-आबजू न हो
किसी भी अप्सरा से गुफ़्तुगू न हो
क़ज़ा हुआ है एक जिस्म-ए-बे-तरह
कहीं हमारी आँख बे-वज़ू न हो
हथेलियों में भर के बात तो करें
चराग़ को मुकालमे की ख़ू न हो
दमक रहा है केसरी हिजाब से
इस आईने में कोई हू-ब-हू न हो
मैं क्या करूँगा रह के इस जहान में
जहाँ पे एक ख़्वाब की नुमू न हो
(1308) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554