अरक़ जब उस परी के चेहरा-ए-पुर-नूर से टपके

अरक़ जब उस परी के चेहरा-ए-पुर-नूर से टपके

ख़जिल हो गुल से शबनम जूँ लहू नासूर से टपके

मिरी आँखों से ख़ूनीं अश्क यूँ गिरते हैं पलकों पर

लहू सूली के ऊपर जूँ सर-ए-मंसूर से टपके

अगर कैफ़-ए-सुख़न मेरा निहाल-ए-ताक को पहुँचे

सुराही शाख़ बन जावे शराब अंगूर से टपके

अगर उस ज़ुल्फ़-मुश्क-आमेज़ से चुन्नी में बाल आवे

अजब मैं इत्र-ओ-अंबर कासा-ए-नग़फ़ूर से टपके

करूँ फ़रियाद रो रो यार को जब याद कर 'आजिज़'

दम इस्राफ़ील का लोहू हो बाँग-ए-सूर से टपके

(1134) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554