अब मोहब्बत न फ़साना न फ़ुसूँ है यूँ है
अब मोहब्बत न फ़साना न फ़ुसूँ है यूँ है
साहब-ए-दश्त तो कहता था कि यूँ है यूँ है
पस-ए-गिर्या कोई देता है तसल्ली तुझ को
ये जो ऐ दिल तुझे बे-वज्ह सुकूँ है यूँ है
'मीर'-साहिब ही नहीं उस से परे बैठते हैं
जो भी शाइस्ता-ए-आदाब-ए-जुनूँ है यूँ है
ज़िंदगी-भर में कोई शे'र तो ऐसा होता
मैं भी कहता जो मिरा ज़ख़्म-ए-दरूँ है यूँ है
नीस्त में हस्त का एहसास दिलाती हुई आँख
शोर करती है कि है कुन-फ़यकूँ है यूँ है
(1487) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अब्बास ताबिश