बचपन का दौर अहद-ए-जवानी में खो गया

बचपन का दौर अहद-ए-जवानी में खो गया

ये अम्र-ए-वाक़िआ' भी कहानी में खो गया

लहरों में कोई नक़्शा कहाँ पाएदार है

सूरज के बा'द चाँद भी पानी में खो गया

आँखों तक आ सकी न कभी आँसुओं की लहर

ये क़ाफ़िला भी नक़्ल-ए-मकानी में खो गया

अब बस्तियाँ हैं किस के तआ'क़ुब में रात-दिन

दरिया तो आप अपनी रवानी में खो गया

'ताबिश' का क्या कहें कि वो ज़ोहरा-गुदाज़ शख़्स

आतिश-फ़िशाँ का फूल था पानी में खो गया

(2972) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554