चश्म-ए-नम-दीदा सही ख़ित्ता-ए-शादाब मिरा

चश्म-ए-नम-दीदा सही ख़ित्ता-ए-शादाब मिरा

रात की रात महकता है गुल-ए-ख़्वाब मिरा

अब तही-रख़्त भी हो कर मैं तही-रख़्त नहीं

ख़्वाहिश-ए-बादिया-पैमाई है अस्बाब मिरा

सब्त कर और कोई मोहर मिरे होंटों पर

क़ुफ़्ल-ए-अबजद से नहीं बंद हुआ बाब मिरा

साहिल-ए-चश्म पे कपड़ों को सुखाने वाले

तू ने कब पार किया था दिल-ए-पायाब मिरा

नाम मेरा तो किया उस ने क़लम-ज़द लेकिन

दफ़्तर-ए-इश्क़ से ख़ारिज न हुआ बाब मिरा

जिस क़दर आई फ़राख़ी मिरे दिल में 'ताबिश'

उतना ही तंग हुआ हल्क़ा-ए-अहबाब मिरा

(1601) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554