कुंज-ए-ग़ज़ल न क़ैस का वीराना चाहिए

कुंज-ए-ग़ज़ल न क़ैस का वीराना चाहिए

जो ग़म मुझे है उस को अज़ा-ख़ाना चाहिए

है जिस का इंतिज़ार पलक से फ़लक तलक

अब आना चाहिए उसे आ जाना चाहिए

या-रब मिरे लिबास से हरगिज़ गुमाँ न हो

लेकिन मुझे मिज़ाज-ए-फ़क़ीराना चाहिए

मिलती नहीं है नाव तो दरवेश की तरह

ख़ुद में उतर के पार उतर जाना चाहिए

ऐ दोस्त! मुझ से इश्क़ की यकसानियत न पूछ

तू भी कभी कभी मुझे बेगाना चाहिए

(1741) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554