ये हम को कौन सी दुनिया की धुन आवारा रखती है
ये हम को कौन सी दुनिया की धुन आवारा रखती है
कि ख़ुद साबित-क़दम रह कर हमें सय्यारा रखती है
अगर बुझने लगें हम तो हवा-ए-शाम-ए-तन्हाई
किसी मेहराब में जा कर हमें दोबारा रखती है
चलो हम धूप जैसे लोग ही उस को निकाल आएँ
सुना है वो नदी तह में कोई मह-पारा रखती है
हमें किस काम पर मामूर करती है ये दुनिया भी
कि तर्सील-ए-ग़म-ए-दिल के लिए हरकारा रखती है
कभी सर फोड़ने देती नहीं दीवार से 'ताबिश'
ये क्या दीवानगी है जो हमें नाकारा रखती है
(1481) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अब्बास ताबिश