घुल सी गई रूह में उदासी
घुल सी गई रूह में उदासी
रास आई न हम को ख़ुद-शनासी
हर मोड़ पे बे-कशिश खड़ी है
इक ख़ुश-बदनी ओ कम-लिबासी
लालच में परों के पैर छूटे
अब रख़्त-ए-सफ़र है बे-असासी
नफ़्स-ए-मज़मूँ इसी में है गो
मज़मून-ए-नफ़स है इक़तिबासी
आई भी तो क्या निगार-ए-ताबीर
ओढ़े हुए ख़्वाब की रिदा सी
जादू सा अलम का कर गई 'साज़'
उन आँखों की मुल्तफ़ित उदासी
(1280) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अब्दुल अहद साज़