अफ़्साना चाहते थे वो अफ़्साना बन गया
अफ़्साना चाहते थे वो अफ़्साना बन गया
मैं हुस्न-ए-इत्तिफ़ाक़ से दीवाना बन गया
वो इक निगाह देख के ख़ुद भी हैं शर्मसार
ना-आगही में यूँही इक अफ़्साना बन गया
मौज-ए-हवा से ज़ुल्फ़ जो लहरा गई तिरी
मेरा शुऊ'र लग़्ज़िश-ए-मस्ताना बन गया
हुस्न एक इख़तियार-ए-मुकम्मल है आप ने
दीवाना कर दिया जिसे दीवाना बन गया
ज़िक्र उस का गुफ़्तुगू में जो शामिल हुआ 'अदम'
जो शे'र कह दिया वो परी-ख़ाना बन गया
(1467) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अब्दुल हमीद अदम