दिन गुज़र जाएँगे सरकार कोई बात नहीं
दिन गुज़र जाएँगे सरकार कोई बात नहीं
ज़ख़्म भर जाएँगे सरकार कोई बात नहीं
आप का शहर अगर बार समझता है हमें
कूच कर जाएँगे सरकार कोई बात नहीं
आप के जौर का जब ज़िक्र छिड़ा महशर में
हम मुकर जाएँगे सरकार कोई बात नहीं
रो के जीने में भला कौन सी शीरीनी है
हंस के मर जाएँगे सरकार कोई बात नहीं
निकल आए हैं 'अदम' से तो झिझकना कैसा
दर-ब-दर जाएँगे सरकार कोई बात नहीं
(1570) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अब्दुल हमीद अदम