हँस के बोला करो बुलाया करो

हँस के बोला करो बुलाया करो

आप का घर है आया जाया करो

मुस्कुराहट है हुस्न का ज़ेवर

मुस्कुराना न भूल जाया करो

हद से बढ़ कर हसीन लगते हो

झूटी क़स्में ज़रूर खाया करो

ताकि दुनिया की दिलकशी न घटे

नित-नए पैरहन में आया करो

कितने सादा-मिज़ाज हो तुम 'अदम'

उस गली में बहुत न जाया करो

(2961) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554