हवा सनके ख़ारों की बड़ी तकलीफ़ होती है
हवा सनके तो ख़ारों को बड़ी तकलीफ़ होती है
मिरे ग़म की बहारों को बड़ी तकलीफ़ होती है
न छेड़ ऐ हम-नशीं अब ज़ीस्त के मायूस नग़्मों को
कि अब बरबत के तारों को बड़ी तकलीफ़ होती है
मुझे ऐ कसरत-ए-आलाम बस इतनी शिकायत है
कि मेरे ग़म-गुसारों को बड़ी तकलीफ़ होती है
कहो मौजों से लहरा कर न यूँ पलटें समुंदर से
कि बा-ग़ैरत किनारों को बड़ी तकलीफ़ होती है
गले मिलते हैं जब आपस में दो बिछड़े हुए साथी
'अदम' हम बे-सहारों को बड़ी तकलीफ़ होती है
(3249) Peoples Rate This
Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554
अब्दुल हमीद अदम