आँख पर ए'तिबार हो जाए

आँख पर ए'तिबार हो जाए

दिल को गर तुम से प्यार हो जाए

मौत बा-ए'तिबार हो जाए

ज़िंदगी शरह-दार हो जाए

तुम को मिल जाएगा सुकूँ शायद

दिल अगर बे-क़रार हो जाए

हारने वाले है दुआ मेरी

मेरी हर जीत हार हो जाए

मौत इस को न क्यूँ गवारा हो

ज़िंदगी जिस पे बार हो जाए

जिस को निस्बत तुम्हारे नाम से हो

वो ग़ज़ल पुर-वक़ार हो जाए

तेरी नज़रों से जब गिरे 'तरज़ी'

अपनी नज़रों में ख़ार हो जाए

(1214) Peoples Rate This


Fatal error: Uncaught PDOException: SQLSTATE[42S22]: Column not found: 1054 Unknown column 'id' in 'ORDER BY' in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php:554 Stack trace: #0 /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php(554): PDOStatement->execute() #1 {main} thrown in /home/darsaal/htdocs/darsaal.com/poetry/poem_hi.php on line 554